फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी से चलने वाली पांच ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

Tue, 29 Sep 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अक्तूबर में त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे। इनमें रेवाड़ी से चलने वाली पांच जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। इन पांचों ट्रेनों में पांच-पांच द्वितीय सामान्य श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। इससे रेवाड़ी से सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अतिरिक्त डिब्बों की सुविधा अलग-अलग ट्रेनों में निर्धारित अवधि तक ही उपलब्ध रहेगी। रेवाड़ी से मदार-रेवाड़ी-मदार में एक से 31 अक्तूबर तक पांच द्वितीय सामान्य श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।
रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में भी एक से 31 अक्तूबर तक पांच द्वितीय सामान्य श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा में एक से 31 अक्तूबर तक पांच अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। वहीं रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी रेलसेवा में भी इसी अवधि के दौरान पांच सामान्य श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में भी एक से 31 अक्तूबर तक पांच द्वितीय सामान्य श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे। रेलवे के इस निर्णय से रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अक्तूबर माह में सफर के दौरान अतिरिक्त क्षमता का लाभ मिलेगा।
रेलवे की ओर से जयपुर-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर, जयपुर-उदयपुर सिटी, जोधपुर-इंदौर, जोधपुर-वाराणसी, अजमेर-आगरा फोर्ट, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस सहित कई अन्य रेलसेवाओं में भी अतिरिक्त डिब्बे लगाए जा रहे हैं। कुछ ट्रेनों में एसी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
त्योहारी अवधि में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। अलग-अलग रेलसेवाओं में अतिरिक्त डिब्बों की अवधि और श्रेणी अलग-अलग निर्धारित की गई है। रेवाड़ी से संबंधित पांचों रेलसेवाओं में सामान्य श्रेणी के पांच-पांच डिब्बे बढ़ने से नियमित यात्रियों के साथ त्योहारी सीजन में सफर करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें