फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोस्टर मेकिंग में टिना यादव और क्ले मॉडलिंग में कोमल प्रथम

Tue, 29 Sep 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एकजुट विद्यार्थी व स्टाफ। कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें मंच प्रदान करने और युवा महोत्सव के लिए तैयार करने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम उमंग का आयोजन किया गया। इसमें 450 छात्राओं ने साहित्यिक, बौद्धिक, ललित कला एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में टिना यादव और क्ले मॉडलिंग में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिंदी, हरियाणवी व पंजाबी कविता-पाठ, संस्कृत श्लोक उच्चारण, हिंदी वाद-विवाद, क्विज, पोस्टर मेकिंग, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग और रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
पोस्टर मेकिंग में प्रथम टिना यादव, द्वितीय सारिका और तृतीय अनू रहीं। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में महक यादव प्रथम, रेशमा द्वितीय और तुलसी तृतीय रहीं। कार्टूनिंग में रेशमा प्रथम और पुनिता द्वितीय तथा क्ले मॉडलिंग में कोमल प्रथम, अनुष्टा द्वितीय और सविता तृतीय रहीं। रंगोली में दिया प्रथम, प्रिया द्वितीय और नीलम तृतीय रहीं।
विज्ञापन

हिंदी कविता-पाठ में चांदनी प्रथम, प्रिया द्वितीय और किरण तृतीय रहीं। हरियाणवी कविता-पाठ में मीनाक्षी प्रथम, अंजलि द्वितीय और सानिया तृतीय रहीं। पंजाबी कविता-पाठ में पायल प्रथम, कंचन द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं। संस्कृत श्लोक उच्चारण में जानकी प्रथम, मोनिका व मनीषा संयुक्त रूप से द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने विजेता छात्राओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उमंग जैसे कार्यक्रम छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और बड़े मंच पर उसे प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. राजेश कुमार सहित समिति के सदस्यों और महाविद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें