फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को सभी केंद्रों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति, पेयजल, शौचालय और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेडिकल टीमें प्राथमिक चिकित्सा के लिए तैनात रखने के निर्देश दिए।
वहीं परिवहन विभाग परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों का प्रबंध करेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बावल के एसडीएम संजीव कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीएसपी रविंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें