लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस
बावल। नशा मुक्ति टीम की तरफ से बावल के वार्ड नंबर 5, 7 व 9 में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है।
कहा कि यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हो। पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहें। यदि आपके आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। नशा मुक्ति टीम ने कहा कि नशा शरीर ही नहीं बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है।
इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने आमजन को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है। इस दौरान आमजन को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।