फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पार्कों के रखरखाव के मामले में जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी, नप से 25 लाख रुपये की रिकवरी के आदेेश

Mon, 13 Feb 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल भवन में सोमवार संपन्न जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक ने की। इसमें शहर के सेक्टरों में पार्को के रख-रखाव को लेकर नगर परिषद की तरफ से दिए जाने वाले टेंडर से जुड़े मामले की एडीसी द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट डीसी को सौंप दी गई है। इसमें नगर परिषद पर 25 लाख रुपए की रिकवरी निकाली गई है। इसके साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के 15 में से 8 पार्क आरडब्ल्यूए को सौंपने के भी आदेश दिए गए। बचे हुए पार्कों का रखरखाव भी जल्द आरडब्ल्यूए को दिया जा सकता है। सोमावार दोपहर बाद हुई बैठक में कुल 12 परिवाद रखे गए थे। जिनमें छह मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि छह मामले अगली बैठक के लिए पेंडिंग रख दिए गए है। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने काफी सारी शिकायतें उन लोगों को भी सुनी, जिन्हें एजेंडे में शामिल नहीं किया गया था।

सेक्टर-18 सड़क की एडीसी करेंगे जांच
बैठक में लक्ष्मीनारायण द्वारा सेक्टर-18 की सड़क के मामले को उठाया गया। जिसके बाद मंत्री ने अधिकारियों से जवाब तलब किया। एचएसवीपी और डीटीपी ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही। जिस पर शिकायतकर्ता ने अधिकारियों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। बाद में मंत्री ने इस मामले की जांच एडीसी को सौंप दी है। इसके अलावा बैठक में तहसील और पुलिस विभाग के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें मंत्री के सामने उठी।
विज्ञापन

भ्रष्टचार को बढ़ावा नहीं मिलने देंगे : धानक
श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक ने कहा कि जनसेवा की दिशा में सरकार प्रभावी रूप से काम कर रही है, ऐसे में अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार मुक्त माहौल देते हुए जनसेवा के रूप में कार्य करें। किसी भी रूप से भ्रष्टाचार को बढ़ावा न दिया जाए और नियमों की अवहेलना न होने दें। सरकार आम जनता की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जो शिकायतें सामने आती हैं उसका तत्परता से समाधान करने की दिशा में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेवारी निभाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को चाहिए कि वे सरकार द्वारा लागू योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से संबंधित विभागीय अधिकारी व परिवादी आपसी तालमेल के साथ परिवादी को संतुष्ट करते हुए समाधान कराना सुनिश्चित करें। परिवेदना समिति की बैठक में रखे गए परिवादों की सुनवाई के बाद मौके पर ही अन्य शिकायतों का निवारण भी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डीसी अशोक कुमार गर्ग, एसपी राजेश कुमार, डीएमसी डाॅ. सुभिता ढाका, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, भाजपा प्रवक्ता वंदना पोपली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें