रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जाकिर निवासी करहेली ईलाहबाद युपी, सन्नी निवासी धक्का बस्ती रेवाड़ी, मुनीरुल मुण्डल निवासी बदुरिया पश्चिम बंगाल, रबिउल शाह भगवनपुर पश्चिम बगांल व लालटुखान निवासी भगवनपुर थाना भगवनपुर पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने श्याम वाटिका में 4-5 व्यक्तियों ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पकड़ा। मौके से 6300 रुपये व ताश भी बरामद हुईं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।