फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होंगी गतिविधियां

Wed, 20 Nov 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के सरकारी स्कूलों में बाल-वाटिका से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक शनिवार को जॉय फुल सैटरडे के तहत अलग-अगल गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसमें रस्साकशी, सोचो और कहानी बनाओ, सामूहिक चित्रण जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
शिक्षा निदेशालय ने डीईओ, डीईईओ, डायट प्राचार्य, जिला परियोजना समन्वयक व एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के नैतिक मूल्य से युक्त सर्वांगीण व्यक्तित्व के विकास की बात की जाती है। नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इन बातों को आधार मानकर राजकीय स्कूलों में जॉय फुल सैटरडे की शुरुआत की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों के सॉफ्ट स्किल, लाइफ स्किल व नैतिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियां करवाई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


सभी स्कूलों को कार्यक्रम की फोटो सोशल मीडिया व राज्य व जिला स्तर के ग्रुप में साझा करनी होगी, ताकि अधिकारियों को यह पता चल सके कि स्कूलों में यह गतिविधि आयोजित हो रहीं हैं या नहीं हो रही है। इस पर विशेष नजर भी रखी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में लाभकारी सिद्ध होंगे। राजकीय स्कूलों में बालवाटिका से लेकर 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए जॉय फुल सैटरडे के तहत विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी।- चरण सिंह, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें