कोसली। एसडीएम विजय कुमार यादव ने कोसली बस स्टैंड, कोसली गांव का मेन बाजार, रेलवे रोड, साल्हावास रोड, नाहड़ रोड़व आसपास के बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बीडीपीओ अनिल कुमार आने वाले एक सप्ताह में कब्जे हटवाना सुनिश्चित करेंगे।
उनके साथ लोक निर्माण, पंचायत विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एसडीएम ने कहा कि इस बार अवैध कब्जे हटाने के लिए कोई नोटिस या चेतावनी नहीं दी जाएगी बल्कि सीधे कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि रेलवे स्टेशन की दीवार के साथ लगती भूमि पर कुछ वाहन चालकों ने अवैध टैक्सी स्टैंड बनाया है। इसको हटवा कर यहां ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के सामने की जमीन पर भी ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। बीएंडआर की रोड के दोनों सिरों से मिट्टी को हटाया जाएगा। मौके पर बीडीपीओ अनिल कुमार व बीएंडआर के एसडीओ वीरेंद्र मौजूद रहे।