संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धुलेंडी पर लगने वाले मेलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रशासन प्रशासन ने होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील आम लोगों से की है। कहा कि होली पर हुड़दंग न करें। रंग खेलते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने बताया कि होली के दिन शांति व्यवस्था के लिए सभी थाना–चौकी प्रभारियों को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। अफवाह फैलाने, शांति भंग करने की नीयत से कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता सक्रिय रहेगा। सभी पीसीआर, राइडर और डायल 112 को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम से अव्यवस्था की सूचना मिलने ही मौके पर जाकर कार्रवाई करें। शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धुलेंडी पर लगने वाले मेलों में तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होली व धुलेंडी पर लगने वाले मेलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस का सहयोग करें और घटना की जानकारी पुलिस को दें। किसी भी तरह की अफवाह पर पर ध्यान ना दें। कोई भी गड़बड़ी होने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। नशा बेचने वालों की भी सूचना दें।