फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 30 Dec 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नए वर्ष की पूर्व संध्या और पहली जनवरी 2026 को जश्न के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों और सड़क के किनारे शराब पीना, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़ ध्वनि प्रदूषण करने पर पाबंदी लगाई गई है। ऑटो चालकों को शाॅप, भीड़ वाले स्थानों से दूर ऑटो खड़ा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने सुरक्षा को लेकर एडवायजरी जारी की है। यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए 31 दिसंबर की शाम 6 बजे से नए साल के उत्सव के समापन तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश यातायात पुलिस को दिए गए हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर विशेष ड्रंकन ड्राइविंग नाके लगाए जाएंगे।
शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच की जाएगी। शरारती तत्वों द्वारा इस अवसर पर शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों एवं मार्गों पर की जाने वाली हुड़दंग बाजी और गतिविधियों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर मुख्य होटल, रेस्टोरेंट्स, ढाबों एवं धर्मशाला पर अलग से विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। अलग-अलग विशेष नाके चिह्निच स्थापित किए गए हैं।
नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि ऑटो चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ऑटो को शॉपिंग मॉल, भीड़-भाड़ वाली जगहों और सड़क के किनारे से दूर पार्क करें अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षकने आमजन से अपील की है कि नव वर्ष के अवसर पर गलत अफवाहों पर ध्यान ना दें और यदि कोई गलत अफवाह फैलाता है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें