फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : राव नरबीर

Sun, 05 Oct 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 9पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते मंत्री राव नरवीर। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेवाड़ी। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार गंभीर है। ऐसे में प्रशासन को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ये बातें शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के एक नेता पर रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियां काटने के सवाल पर राव नरबीर ने कहा कि रेवाड़ी के लोग चिह्नित करें कि कौन अवैध कॉलोनियां काट रहा है। कहीं भी अनाधिकृत कॉलोनियों की कटाई नहीं होगी। सरकार इस मामले में गंभीर है।
उन्होंने कहा कि आम जनता को भू-माफिया से बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अफोर्डेबल हाउस योजना और दीनदयाल योजना शुरू की। गुड़गांव में कई हजार करोड़ की सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया गया। अब रेवाड़ी भी इसी दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए ताकि अवैध कॉलोनियों को रोका जा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वंदना पोपली और पीपीपी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री राव नरबीर ने कहा कि पूरे भारत में 25 दिसंबर तक स्वदेशी अभियान जारी रहेगा। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है। स्वदेशी सामान खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश में रहने वाला हर नागरिक स्वेदशी अभियान से जुड़े। यह अभियान विकास को बढ़ाएगा। वस्तुएं भारत में बने इसका उपयोग यहीं हो। देश में स्टार्टअप की संख्या 1.70 लाख पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें