फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में हो अतिक्रमण पर कार्रवाई, नहीं तो अधिकारियों को पहनाएंगे माला : हरिंद्र

विज्ञापन
सब्जी मंडी में खड़े होकर अपनी बात रखते हरिन्द्र यादव। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर पर्यावरण जागरूकता अभियान समिति ने तीखा रुख अपनाया है। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर आने वाले 15 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो वे अधिकारियों को माला पहनाकर उनके कार्यालयों में प्रदर्शन करेंगे ताकि आमजन को उनकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह खोला ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो हम व्यापारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। मॉडल टाउन स्थित अपने कार्यालय पर समिति की मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि फुटपाथों और चौक-चौराहों पर फैले अतिक्रमण को हटाना आसान नहीं है लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।
बैठक में जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह खोला और जिला महासचिव हरिंद्र यादव ने कहा कि शहर में करीब 1700 रेहड़ी संचालक हैं, बिनी संरक्षण के चल नहीं सकती है, बड़ मिलीभगत है। कार्रवाई का अधिकार केवल नगर परिषद के पास है।
विज्ञापन

हरिंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सेक्टर-5 में अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने बताया कि समिति ने 4 जून को जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था जिस पर डीएमसी ने 15 दिन में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का वादा किया था लेकिन 45 दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें