फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली क्षेत्र के गांव नेहरूगढ़ में अवैध रूप से चल रहे शराब ठेके पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। जिला आबकारी विभाग एवं नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी ने क्षेत्र के गांव नेहरूगढ़ में अवैध रूप से चला रहे ठेके से 192 बोतल देसी शराब, 185 बोतल अंग्रेजी शराब व 72 बोतल बीयर की बरामद की है। आबकारी विभाग के निरीक्षक बिजेंद्र कुमार कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आबकारी विभाग के निरीक्षक बिजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें बिना नक्शा पास किए व बिना फीस भरे अवैध रूप से नेहरूगढ़ के पास शराब ठेका चलाने कि शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम कोनाहड़ पुलिस को साथ लेकर छापा मारा गया। इस दौरान उक्त शराब ठेके पर सोमबीर खानपुर निवासी मिला। ठेका चलाने संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो नहीं दिखाए गए। विभाग के निरीक्षक ने शराब ठेके से 192 देसी शराब की बोतल, 185 बोतल अंग्रेजी शराब व 72 बोतल बीयर मिली। जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग के निरीक्षक कि शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । सेल्समैन का काम देख रहे जिला झज्जर के गांव खानपुर कलां निवासी सोमबीर पुत्र रामनिवास ने बताया कि ठेके का असली मालिक बलवान सिंह गांव झामरी, जिला झज्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें