फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा

Fri, 16 Oct 2015 12:19 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजनाकार विभाग की ओर से क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ अवैध कालोनियों पर पीला पंजा चलाया गया। इस दौरान लोग पुलिस बल के सामने विरोध जताने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। दोपहर दो बजे के लगभग कोसली के नायब तहसीलदार लीलू राम व जिला योजनकर नरेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ सबसे पहले नठेड़ा रोड पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर विभाग की टीम ने चार एकड़ में काटी जा रही आस्था कॉलोनी में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। यहां कुछ लोग विरोध करने के लिए खड़े थे लेकिन भारी पुलिस बल को देखते हुए कोई आगे नहीं आया। इसके बाद डीटीपी सालावास रोड पर पहुंचे जहां तीन एकड़ में आदर्श नगर के नाम से कालोनी काटी जा रही थी, वहां भी प्लाटों में भरी नींव तो हटाया गया।

रोहतान, रमेश, दिलीप, पीके वशिष्ठ आदि का कहना है कि जिला योजनाकार ने सही काम किया गया है। भूमाफिया प्रतिबंधित क्षेत्र में किसानों से कोड़ियों के भाव जमीन लेकर करोड़ों में बेच रहा है। ग्रामीणों ने पाबंदी के बावजूद रजिस्ट्री होने पर भी कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार लीलू राम का कहना है कि जिला योजनाकार ने जो कार्रवाई की है, वह सही है।
विज्ञापन

 क्या कहना है जिला योजनाकार का
जिला योजनाकार नरेश कुमार का कहना है कि कोसली में कंट्रोल एरिया घोषित होने के बाद सैकड़ों एकड़ जमीन पर बिना अनुमति के कालोनियां काटी है, वह गलत है। इन्हें चिह्नित कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को आठ एकड़ में काटी गई कॉलोनियों को तोड़ा गया है। लोगों को प्लाटिंग कर चार दिवारी की हुई थी। इसके बावजूद अगर कोई अवैध कालोनी काटने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा और मकान भी ढहाऐ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें