फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ई-रिक्शा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना माडल टाऊन पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला बेगुसराय के गांव बरोनी हाल किरायेदार मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी रिषू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी जसवंत ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 15 मई की रात को उसने अपनी ई-रिक्शा को घर के बाहर गली में खड़ी की थी, जिसे कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने थाना माडल टाऊन में चोरी का मामला दर्ज करके रिषू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें