फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी करने और पंच पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ओमबीर आरोपी
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने वर्ष 2022 में गांव औलांत के तीन घरों में चोरी करने और पीछा करने पर पंच पर गोली चलाने के आरोपी पलवल के गांव घाघोट निवासी ओमबीर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने चार आरोपी जिला पलवल के गांव परसा का नांगल हाल आबाद राजस्थान के जिला अलवर के गांव बासनी निवासी लालाराम उर्फ राम, मध्यप्रदेश के जिला मुरैना के पचासा मैदान अम्बाह निवासी राजकुमार, जिला पलवल के गांव परसा का नांगल हाल किरायेदार गांव फाजिलपुर जिला गुरुग्राम निवासी रविकुमार व जिला फरीदाबाद के गांव अटेरना निवासी नरेश उर्फ टीटू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 29 अक्तूबर 2022 को गांव औलांत निवासी ओमप्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया था कि अलसुबह करीब 3 बजे उन्हें अपने घर के दूसरे कमरों से आवाज सुनाई दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी आंख खुल गई और उन्होंने देखा कि दो लड़के कमरे में रखे बक्से को चोरी करके ले जा रहे हैं। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो उसका बेटा भी उठ गया।
इसके बाद उन्होंने चोरों का पीछा किया तो दो और इनके साथी बाहर खड़े हुए थे। जब चारों बक्से को लेकर भागने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया। जब विजय पंच के घर के पास गुजरने लगे तो शोर की वजह से वह भी जाग गए और उन्होंने भी पीछा करना शुरू कर दिया।
आरोपियों ने बक्से को साइड में फेंक दिया और विजय पंच पर पीछा करने के कारण उस पर फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी बक्से में रखे हुए 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। आरोपियों ने इससे पहले रविंद्र और महेश कुमार के मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें