फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक की चाकू मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 May 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। थाना बावल पुलिस ने गांव खेड़ी डालूसिंह में युवक की चाकू से मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन सिंह निवासी गांव खेडी डालूसिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव खेड़ी डालूसिंह निवासी बलविंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था की वह भिवाड़ी की एक कंपनी में नौकरी करता है और उसका भाई दीपक जयपुर रहता था। उनका व उनके ताऊ के बेटे पवन कुमार का जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। 17 मई को उसका भाई दीपक जयपुर से आया था। जब वह अपने भाई को अपनी बाइक पर बैठा कर रात करीब साढ़े 10 अपने घर के पास पहुंचा तो उसकी बुलेट बाइक की आवाज सुनकर आरोपी पवन सिंह, उसका बेटा विशाल सिंह और उसकी पत्नी घर से बाहर आ गई। विशाल ने चाकू से उसके भाई दीपक पर हमला कर दिया। जब वह अपने भाई को बचाने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। विशाल ने चाकू से उसके भाई दीपक की पीठ और छाती पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसके भाई दीपक की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने थाना बावल में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें