रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला नई आबादी, रेवाड़ी निवासी दीपांशु उर्फ दीपू के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 12 बोतल देशी व 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
7 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि टीपी स्कीम से सनसिटी वाले रास्ते पर एक कमरे में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी ने अपना नाम दीपांशु बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोतल देशी व 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।