फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांजा उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 02रेवाड़ी। अवैध गांजा उपलब्ध कराने में संलिप्त आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव किशनगढ़ बालावास निवासी प्रवीण उर्फ प्रियांशु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने 8 जनवरी को आईओसी चौक स्थित कंटेनर डिपो के पास गांजा लेकर कार से आ रहे चार तस्करों कंवरपाल सिंह निवासी गांव प्रागपुरा जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान, संजय निवासी गांव काटी खेड़ी महेंद्रगढ़, सुमित निवासी गांव बिहाली महेंद्रगढ़ व भवानी शंकर निवासी गांव शहदपुर महेंद्रगढ़ को गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया था। आरोपियों सहित गांजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी ओडिशा के कोरापुट के गांव फामपुनी हाल मोहल्ला राजानगर उड़ीसा निवासी नायक उर्फ राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को गांजा उपलब्ध कराने के आरोप में एक और आरोपी गांव किशनगढ़ बालावास निवासी प्रवीण उर्फ प्रियांशु को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें