रेवाड़ी। थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतक के गांव सुनारिया खुर्द निवासी अजय उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
3 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गंगायचा अहीर के पास एक गाड़ी में दो युवक खड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी की तलाशी ली तो एक अवैध देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह अपने साथी जिला रोहतक के गांव सुनारिया खुर्द निवासी अजय उर्फ बाबा के साथ मिलकर लूट की योजना के मंसूबे से यहां पर आए थे। इस मामले में पुलिस ने अजय उर्फ बाबा को भी गिरफ्तार कर लिया है।