फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दोषी जल्द नहीं पकड़े गए तो धरना देंगे सफाईकर्मी

विज्ञापन
दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते सफाई कर्मचारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
धारूहेडा। नगर पालिका धारूहेडा में कार्यरत सफाई कर्मचारी विक्की के साथ वार्ड 3 बजरंग नगर में हुई मारपीट से साथी कर्मचारियों में नाराजगी है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित कर्मचारी को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका इकाई प्रधान अनिल कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मीटिंग कर बताया कि नगर पालिका सचिव ने दोषियों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे कर्मचारियों में गुस्सा और भय का माहौल है। प्रधान ने कहा कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नही किया जाता है तो नगर पालिका कर्मचारी अपने कार्य को छोड़कर धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान राजबीर, रणजीत सिंह, तेज सिंह, संजय, रमेश चन्द्र, इन्दू, गीता व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें