फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरसों व कपास भेजने के बाद भी 53 लाख रुपये का भगुतान नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी की एक फर्म के साथ 53 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। फर्म ने सरसों व कपास रोहतक के महम में स्थित एक फर्म को भेजी थी, लेकिन उसने भुगतान नहीं किया। मुनीम से बात की तो पता चला कि फर्म संचालक परिवार सहित भाग गया है। शिकायत के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज केस के अनुसार शहर की नई अनाज मंडी स्थित आढ़त नंबर-79 के संचालक सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि उन्होंने मेसर्स पारस इंपोर्ट एक्सपोर्ट एग्रो फूड्स के नाम से फर्म खोली हुई है। उन्होंने श्री बांके बिहारी ऑयल मील, भिवानी रोड, महम (रोहतक) को सरसों व कपास जीएसटी के तहत माल सप्लाई किया था। सुरेश ने बताया कि उसका व्यापार विपुल फर्म के मालिक से बातचीत पर ही होता था। उनका श्री बांके बिहारी ऑयल मिल पर 53 लाख 604 रुपये की रकम बाकी है। इस दौरान उसके मालिक से रोजाना फोन पर भुगतान के लिए बातचीत होती थी। वह आज-कल की बात कहकर टाल मटोल करता रहा। उसके बाद कहा कि आपका भुगतान आरटीजीएस हो जाएगा।
उन्होंने काफी दिन की टाल-मटोल के बाद फर्म के मालिक ने बताया था कि वह 28 नवंबर तक उनके सभी बकाये को चुकता कर देगा। बाद में उसे फिर से फोन लगाया, उसने फोन नहीं उठाया। अगले दिन फोन मिलाया तो उसके सभी नंबर स्विच ऑफ मिले। फर्म के मुनीम दिनेश शर्मा को फोन किया तो पता चला कि आरोपी पूरे परिवार के साथ भाग गया है। काफी लोगों के साथ धोखाधड़ी कर गया है। मुनीम की बात सुनकर उनके पैरों चले जमीन खिसक गई। इस दौरान उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें