फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गारमेंट्स व्यापारी की हत्या का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Thu, 05 Dec 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गारमेंट्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव चिरहाड़ा निवासी सचिन उर्फ नैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पुलिस चार आरोपी सुनील उर्फ सुम्मी, शिव कुमार उर्फ एसपी, भानु प्रताप उर्फ खोटू व देवेंद्र उर्फ देहू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। दरअसल, गांव रानौली निवासी शीशराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे दिनेश कुमार ने जलियावास में गारमेंट्स व किराना की दुकान कर रखी थी। 5 जुलाई को उसके बेटे दिनेश कुमार का जन्मदिन था। जिसकी वजह से वह बेटे को बुलाने के लिए दुकान पर गया था।
विज्ञापन

उनकी दुकान से कुछ दूर पर एक मोमोज की रेहड़ी लगी हुई थी, जिस पर एसपी उर्फ शिव गांव जलालपुर, सुम्मी गुर्जर पातुहेड़ा व अमित पहलवान गांव आसलवास ये तीनों मोमोज खा रहे थे। उक्त तीनों आरोपी उसके पास आए और झगड़ा करने लग गए। समझाने के बाद वह सभी वहां से चले गए। उसके बाद वह अपने बेटे के साथ दुकान के पास चौराहे पर आकर बैठ गया।
शीशराम के अनुसार थोड़ी देर बाद शिव कुमार उर्फ एसपी, सुम्मी व अमित एक कार में सवार होकर फिर से आ गए। उनके साथ में अन्य लोग बाइक पर आए। वहां आने के साथ ही वे उसके बेटे दिनेश के साथ झगड़ा करने लगे।
इसके बाद शिव कुमार उर्फ एसपी ने उसके बेटे दिनेश को गोली मार दी और अभी आरोपी मौके से भाग गए। आस-पड़ोस के लोगों की मदद से वह दिनेश को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें