फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चैटिंग के जरिए झांसा देकर अपहरण और लूट का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भिवाड़ी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़का बनकर चैटिंग के जरिए झांसा देकर अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महेंद्र सोनी इमली चौक के पास का रहना वाला है।
मामले में दो अन्य आरोपी राहुल यादव और अभिषेक उर्फ बच्ची को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि घटना 22 दिसंबर 2025 की रात को हुई थी।
विज्ञापन

पीड़ित मनीष कुमार और उनके दोस्त अंकित कुमार जनैसिस मॉल भिवाड़ी से लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे एक अल्टो कार उनके सामने कूकी। कार से उतरे तीन युवकों ने दोनों को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया और उनका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने सुबह 4-5 बजे तक उन्हें भिवाड़ी और आसपास के इलाकों में घुमाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों के साथ मारपीट की और डरा धमकाकर उनके बैंक खातों से 38 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद, उन्हें राव होटल के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी आपस में बातचीत कर रहे थे और स्थानीय लग रहे थे। उनकी बातचीत से राहुल, अभिषेक और महेंद्र सोनी के नाम पता चले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें