फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धोखाधड़ी कर खाते से 2.20 लाख रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 08रेवाड़ी। बैंक खाते से 2.20 लाख रुपये उड़ाने के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। स् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने नवंबर में धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2.20 लाख रुपये निकालने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव बैरावास निवासी इज्जत खान उर्फ इज्जा के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा के घटाल महनियावास निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसके खाते में 9 नवंबर 2024 को 2 लाख रुपये आए थे। इसके अगले ही दिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से 2.20 लाख रुपये उड़ा दिए। मामले में पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज किया। मामले में दो आरोपी टिंकू व लक्ष्मण प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि महेंद्र के खाते से पैसे टिंकू के खाते में गए थे। टिंकू ने लक्ष्मण प्रसाद के कहने पर अपना खाता कमीशन के आधार पर जिला अलवर के गांव बैरावास निवासी इज्जत खान उर्फ इज्जा को उपलब्ध करवाया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी इज्जत खान उर्फ इज्जा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें