फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी की बाइक खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जगन गेट चौकी पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव रसियावास निवासी योगेश उर्फ योगी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, मोहल्ला साधुशाह नगर निवासी रवि ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 10 अक्तूबर को वह अपनी बाइक पर सर्कुलर रोड स्थित एक दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। उसने अपनी बाइक दुकान के बहार खड़ी की थी।‎ जब वह थोड़ी बाद लौटा तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने मामले में बाइक चोरी के आरोपी कमल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी कमल ने बताया था कि उपरोक्त बाइक उसने गांव रसियावास निवासी योगेश उर्फ योगी को तीन हजार रुपये में बेच दी है। पुलिस ने इस मामले में अब योगेश उर्फ योगी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें