कुंड। गांव गोठड़ा में एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए भागे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव राजपुरा इस्तमुरार निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने इससे पहले भी कुंड, पाडला व गांव मनेठी स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा कर बिना पैसे दिए भाग गया था। गांव गोठड़ा टप्पा खोरी निवासी योगेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह गांव गोठड़ा में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। 8 जनवरी की शाम दो लोग गाड़ी से आए। गाड़ी में 4500 रुपये का पेट्रोल डलवा लिया और बिना पैसे दिए भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।