फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी के तीन मोबाइल और बैग के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बंजरबाड़ा में एक मकान से तीन मोबाइल फोन और बैग चोरी की घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी धारूहेड़ा चुंगी निवासी निकलेश को चोरी के तीनों मोबाइल फोन और बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पनई बुजुर्ग गांव निवासी अजय कुमार ने शिकायत दी थी कि वह बंजरवाड़ा स्थित एक बेकरी में काम करते हैं। बंजरबाड़ा में ही परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार रात वह पिता केशनलाल और भाई शनी के साथ घर में सो रहे थे।
इसी दौरान एक चोर मकान में घुस गाय और तीन मोबाइल फोन और बैग चोरी कर ले गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें आरोपी चोरी करते हुए दिखाई दिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें