फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Mar 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। थाना कसौला पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव खेड़ा मुरार निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

6 मार्च को पुलिस ने गाड़ियों की जांच के दौरान एक कंपनी के पास बाइक सवार को रोककर जांच की तो चालक ने अपना नाम देवेंद्र निवासी गांव खेड़ा मुरार बताया। बाइक के आगे नंबर प्लेट पर नंबर लिखा हुआ था, जबकि पीछे की प्लेट पर नंबर नहीं था। पुलिस ने नंबर की जांच की तो उसमें इंजन व चेसिस नंबर किसी अन्य बाइक के पाए गए। इस पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में जालसाजी का मामला दर्ज करके देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें