फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना जाटूसाना पुलिस ने मारपीट में युवक की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी यशवीर को गिरफ्तार कर लिया। यशबीर पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

10 दिसंबर की रात को गांव नैनसुखपुरा में दो पक्षों में हुई मारपीट हुई थी। इस मामले में गिरफ्तार यशवीर के परिजनों ने कहा था कि महेश के परिजनों की तरफ से बुरी तरह से यशवीर के साथ पहले मारपीट की गई थी। उसे महेश के घर के अंदर पीटा गया था, जिसका वीडियो भी है। यशवीर मौके पर बेसुध हो गया था।
इस दौरान जब यशवीर को बचाने के लिए उसके परिजन पहुंचे तो उस युवक पर महेश के परिजनों ने हमला कर दिया। युवक ने अपने बचाव के लिए महेश को थप्पड़ जड़ दिए। इसी दौरान महेश नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। महेश के परिवार का कहना है कि उनकी हत्या की गई है। जबकि यशबीर के परिवार का कहना है कि महेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें