फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा में 2.44 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने एक युवक को 2 किलो 44 ग्राम गांजे के साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव रानीताल निवासी अमित शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डिजिटल तराजू, पॉलिथीन और स्टेपलर भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमित शर्मा धारूहेड़ा के मोहल्ला हरिनगर में किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार रात सीआईए धारूहेड़ा की टीम को सूचना मिली थी कि हरिनगर की गली नंबर-4 में किराए के मकान के सामने युवक गांजा बेच रहा है।
इसके बाद निरीक्षक योगेश हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के किराए के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान शराब की खाली पेटियों के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के दो बंडल मिले।
विज्ञापन

इनका कुल वजन 2 किलो 44 ग्राम पाया गया। मौके से डिजिटल तराजू और पैकिंग का सामान भी बरामद हुआ। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गांजे की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें