फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पिस्टल के बल पर होटल से सामान ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। थाना बावल पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक होटल कर्मी को पिस्टल दिखाकर जबरन सामान ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव हरचन्दपुर निवासी मनोज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन चौक के नजदीक स्थित होटल पर काम करने वाले यूपी के अलीगढ़ के गांव विजोली निवासी अनमोल शर्मा ने शिकायत में बताया था कि 13 जुलाई की रात को वह होटल के कैश काउंटर पर बैठा था। रात सवा 12 बजे गांव हरचंदपुर निवासी मनोज शर्मा आया और पिस्टल दिखाकर धमकाया। इसी दौरान अनमोल की मौसी का लड़का विपिन भी आ गया। आरोपी ने उसे धमकाते हुए जबरन कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट, नमकीन व पानी की बोतल बिना पैसे दिए लेकर चला गया। बावल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें