संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गत वर्ष नवंबर में गांव डूंगरवास से सोलर पैनल केबल चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मुसारी निवासी आरिश है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता गांव डूंगरवास निवासी दीपक ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने अपने खेत में सोलर पैनल लगाया हुआ था। 11 नवंबर की रात को चोर उसके खेत में लगे सोलर पैनल से केबल चोरी कर ले गए थे।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में राजस्थान के टपूकड़ा निवासी मलकीत को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। अब रविवार को पुलिस ने मामले में संलिप्त आरिश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।