फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरसों के कट्टे चोरी करने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल के खेड़ा मुरार रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के सामने स्थित खेत में बने कमरे से सरसों चोरी करने के मामले में बावल थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव झाबुआ निवासी बलजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला जटवाड़ा वार्ड न. 3 बावल निवासी सुनीता ने शिकायत में कहा है कि खेड़ा मुरार रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के सामने उनका खेत है। खेत में बने कमरे में सरसों के 32 कट्टे रखे थे, जिनमें करीबन 13-14 क्विंटल सरसों रखी थी। 18 दिसंबर की रात को उसके खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर सरसों के 32 कट्टे चोरी कर लिए गए थे। सुनीता ने झाबुआ निवासी बलजीत उर्फ फुसु, जटवाड़ा मोहल्ला निवासी विपिन व एक अन्य साथी पर सरसों चोरी करके ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। बावल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी झाबुआ निवासी बलजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें