फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल फोन चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने 19 जनवरी को सर्कुलर रोड पर आंबेडकर चौक के पास ऑटो रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में एक आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ के बाबा हरिदास नगर गीतांजलि निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 19 जनवरी को गांव मूंदी निवासी होशियार सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह निजी कार्य से रेवाड़ी आए थे। वह ऑटो रिक्शा पर सवार होकर धारूहेड़ा चुंगी की ओर जा रहे थे।
उनके साथ ऑटो में एक व्यक्ति बैठा था जो रोडवेज वर्कशॉप के पास रिक्शा से उतर गया। वह कोट और काला चश्मा पहने था। उसने आंबेडकर चौक के पास देखा तो उसकी जेब से मोबाइल फोन गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें