फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी से माल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। पुलिस ने इंजीनियरिंग कंपनी से 111 टन माल चोरी करने के मामले में राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव सिरोड़ निवासी नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कंपनी के निदेशक नवीन कुमार ने 28 अप्रैल को दी गई शिकायत में बताया था कि 1 मार्च को कंपनी के वार्षिक स्टॉक सत्यापन के दौरान पाया कि कंपनी का 93 टन माल गायब है। 3 मार्च को 2 बजकर 39 मिनट पर प्लांट की लाइट 40 मिनट के लिए बंद हो गई। अगले दिन स्टॉक चेक करने पर 18 टन माल गायब मिला।
इस दौरान कंपनी के सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए थे। पड़ोस की कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर एक गाड़ी प्लांट में प्रवेश करते हुए व बाद में सामान लेकर जाते हुए दिखाई दी। उस समय प्लांट में एक सिक्योरिटी गार्ड नरेंद्र ही मौजूद था। जिस पर पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें