फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खेल परिसरों के जीर्णोद्धार की तैयारी

Sat, 06 Jun 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल विभाग ने खेल परिसरों का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया है। राजीव गांधी खेल परिसर धारूहेड़ा, बावल और नेहरूगढ़ स्थित स्टेडियमों में मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके बाद खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

धारूहेड़ा स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में बिजली, पानी और शौचालयों की फिटिंग, हाल के दरवाजों एवं गेटों की मरम्मत तथा नई पानी की टंकी स्थापित की जाएगी। पाइपलाइन बिछाने, बोरिंग की मरम्मत और सबमर्सिबल पंप लगाने का कार्य भी किया जाएगा।
स्टेडियम एवं हाल में हाई मास्ट एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी, जबकि एथलेटिक्स ट्रैक की टाइल मार्किंग, भवन की मरम्मत तथा बास्केटबॉल कोर्ट और पोल का नवीनीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

बावल खेल स्टेडियम में खो-खो के लिए इंडोर मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेडियम की दीवारों की मरम्मत, सीढ़ियों पर शेड, प्रवेश मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइलें और 10 किलोवाट क्षमता का हाइब्रिड सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। महिला, पुरुष और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे।
कोसली उपमंडल के नेहरूगढ़ स्टेडियम में भवन, हाल और शौचालयों की मरम्मत, रंग-रोगन, मुख्यद्वार और सेफ्टी टैंक की मरम्मत तथा बास्केटबॉल कोर्ट के सुधार कार्य किए जाएंगे।
खेल निदेशालय की ओर से कोसली, गुरावड़ा, मनेठी और पांचौर के राजीव गांधी खेल परिसरों के लिए 1 करोड़ 49 लाख 22 हजार रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अन्य खेल परिसरों के लिए भी बजट स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। इन सुधार कार्यों के बाद खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी खेल प्रतिभा को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें