आरोपी को लेकर जाती पुलिस की टीम। संवाद
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। जीआरपी रेवाड़ी ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने व अन्य सामान चोरी करने के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। 41 वर्षीय आरोपी सुशील उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी स्थित संतोष नगर का निवासी है।
गांव जाटोली निवासी सोमदत्त ने 16 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह परिवार और पड़ोसियों कुसुम, शिव कुमार, रिंकी, लक्की, मुनेश और मयंक के साथ गोगामेड़ी दर्शन कर सादुलपुर से ट्रेन में रेवाड़ी लौट रहे थे।
इसी दौरान एक व्यक्ति ने यात्रियों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिलाओं के गहने चोरी कर आरोपी भाग गया। मामले की गंभीरता देख जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में 17 अगस्त को विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी राजेश चेची ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।