कुंड। थाना खोल पुलिस ने गांव बासदूदा में हथियार के बल पर शराब ठेके के सेल्समैन से नकदी लूटने के आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव मांढण हाल किरायेदार गांव हुडिया निवासी अश्वनी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
गांव मनेठी निवासी विजय सिंह ने एफआईआर में कहा था कि उसने बासदूदा में शराब के ठेके की शाखा खोली है। उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज के गांव कुंवरपुर निवासी अनुराग उर्फ अखिलेश को सेल्समैन के रूप में रखा है।
विज्ञापन
30 जनवरी को सेल्समैन ने फोन पर बताया कि बिना नंबर की बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों हथियार दिखाकर ठेके से 8 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। थाना खोल पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
मामले में एक आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव गिग्लाना निवासी रोहित को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। रोहित के कब्जे से लूट की नकदी, वारदात में प्रयोग की गई बाइक व एक पिस्टल बरामद किया था।
अब इस मामले में पुलिस ने अश्वनी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।