फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 3आरोपी, संदीप उर्फ डब्बू उर्फ काना। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में आरोपी चरखी दादरी के गांव बोंद खुर्द निवासी संदीप उर्फ डब्बू उर्फ काना को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

10 मई को सीआईए को सूचना मिली थी कि रोहित उर्फ कालिया अपने घर के बाहर खड़ा है। उसके पास अवैध हथियार है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के मकान की तलाशी ली। इस दौरान एक पिस्टल व 3 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी रोहित उर्फ कालिया ने बताया कि उसे यह अवैध हथियार संदीप उर्फ डब्बू उर्फ काना ने उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें