फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मादक पदार्थ उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाडा निवासी विक्रम उर्फ चिकारा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, गत 7 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला बाससिताबराए निवासी राजू नशीला पदार्थ बेचता है और वह रेवाड़ी की ब्रास मार्केट के पीछे पार्क में घूम रहा है। टीम ने मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 0.62 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजू ने बताया कि उसे यह अवैध मादक पदार्थ स्मैक विक्रम उर्फ चिकारा ने उपलब्ध करवाया था। अ पुलिस ने आरोपी विक्रम उर्फ चिकारा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें