फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कानोड़ गेट चौकी पुलिस ने यादव नगर में कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में आरोपी अजय नगर निवासी अतुल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन

यादव नगर निवासी मोहित ने शिकायत में बताया था कि 30 जून को अतुल उनके मकान के सामने गली में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस ने थाना शहर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) में गंभीर चोटों की पुष्टि होने के बाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें