फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रिटायर्ड आईएएस से 9.46 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रिटायर्ड आईएएस जयकृष्ण आभीर से 9.46 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी बिहार के जमुई जिले के निमारंग गांव निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 15 आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गांव पीथनवास निवासी रिटायर्ड आईएएस जयकृष्ण आभीर ने शिकायत दी थी कि अगस्त 2025 में वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे, जहां स्टाक मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच दिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके मोबाइल में एक एप इंस्टॉल करवाई और विभिन्न बैंक खातों में निवेश के नाम पर कुल 9.46 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में रकम निकालने का प्रयास करने पर उनसे और पैसे जमा कराने की बात कही गई जिससे ठगी का पता चला।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों से 15 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब आकाश कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें