फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी का ट्रैक्टर-ट्राॅली खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12आरोपी, हामिद। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला डींग के गांव काबान का बास निवासी हामिद के रूप में हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

गांव घासेड़ा निवासी महाबीर ने शिकायत में बताया था कि 18 मार्च 2021 को शाम के समय उसने अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली गांव बीकानेर में अपने टाइल प्लांट में खड़ी की थी। रात में कोई ट्रैक्टर-ट्राॅली को चोरी कर ले गया। इस पर पुलिस ने थाना सदर में चोरी का मामला दर्ज करके पांच आरोपी प्रदीप, आसम,जमालू, राहुल खान व सुखजीवन को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया था की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली उन्होंने हामिद को बेच दिया था। इस मामले में पुलिस ने हामिद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें