फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लूट की साजिश रचने के मामले में 8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने लूट की साजिश रचने के मामले में 8 साल से फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान जिला नूंह के गांव मऊ जलालपुर निवासी कयूम के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपी हकमुद्दीन, शबीर, जाकिर, मुस्ताक और देशराज को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 19 मार्च 2016 को पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-71 पर मेवात से जुड़े एक गैंग के कुछ लोग लूट की साजिश रच रहे हैं। बताए हुए स्थान पर पहुंच कर दो आरोपियों को काबू कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके 5 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को 8 साल से फरार चल रहे एक और आरोपी कयूम को भी गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें