खाटूश्याम यात्रा के दौरान दुर्घटना की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यात्रा के दौरान हादसे हो चुके हैं। दिसंबर 2025 में दिल्ली–जयपुर हाईवे पर ओढ़ी गांव के पास सड़क दुर्घटना हुई थी। हादसे में गांव कालाका के चार युवक ईको कार से राजस्थान स्थित खाटूश्याम के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसका एक पहिया उखड़ कर दूर जा गिरा था। इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 घायल हो गए थे।
केस नंबर 2
मार्च 2024 में गांव मसानी के पास देर रात दो कारों की टक्कर में गाजियाबाद की चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हुई थी। चार युवक घायल हो गए थे। गाजियाबाद की अजनारा ग्रीन सोसायटी के लोग खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद कार से लौट रहे थे। गांव मसानी के पास कार का टायर पंक्चर हो गया। चालक सड़क किनारे कार का टायर बदल रहा था। चारों महिलाएं कार के पास खड़ी थीं। इसी बीच रेवाड़ी की ओर से आई दूसरी कार ने खड़ी कार और महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें पलट गईं।