फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर लगे पोल से टकराकर ट्रैक पर खड़ी हो गई कार, हादसा टला

विज्ञापन
रेवाड़ी रेल मार्ग पर पोल की टक्कर के बाद रेलवे ट्रैक के बीच फंसी कार। इस हादसे की वजह से दोने तरफ स? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कार चालक ने हूडा बाइपास स्थित रेलवे फाटक के पोल में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से पोल व कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान कार रेलवे ट्रैक के बीच में फंस गई। जिससे दिल्ली व रेवाड़ी की तरफ से आने वाली दो मालगाड़ी 40 मिनट तक लेट हो गई। इसके अलावा मार्ग बाधित होने से एक पैसेंजर ट्रेन भी लेट हुई है। क्रेन की मदद से कार को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। आरपीएफ ने फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 2 .55 बजे हुडा बाइपास स्थित दिल्ली रेलमार्ग पर प्रजापत चौक की तरफ से आ रहे एक होंडा कार चालक ने रेलवे फाटक के साथ लगे पोल में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर से टूटा पोल व कार दोनों रेलवे ट्रैक पर फंस गई। जिसकी वजह से उस ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को पहले ही रोकना पड़ा। इसके बाद अधिकारियों को जानकारी देकर कर क्रेन मंगवाई गई। जिसके बाद कार को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इस दौरान दो ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। वहीं टक्कर मारने के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे रेलवे के डीआई व आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि कार चालक शराब के नशे में धुत था। टक्कर लगते ही वह भाग गया। दो मालगाड़ी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें