फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर ट्रक से टकराई बस, छह यात्री घायल

विज्ञापन
बावल। दुर्घटनाग्रस्त पंजाब रोडवेज की बस - फोटो : Rewari
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर जयपुर की तरफ जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस आगे चल रहे ट्रक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से उससे टकरा गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पंजाब रोडवेज की एक बस यात्रियों को बैठाकर जयपुर की तरफ जा रही थी। बस के आगे एक ट्रक चल रहा था। बस जैसे ही जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के पास पहुंची। आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रैक लगा दिए। इससे पहले बस का चालक कुछ समझ पाता, बस ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में जयपुर निवासी सूरज, शीला के अलावा आधा दर्जन यात्री घायल हुए है। बावल थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें