बावल से झाबुआ रोड पर बाइक पर सवार होकर बावल की ओर आ रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुुसार पलवल जिले के गांव खेड़ली निवासी करीब 35 वर्षीय हंसाराम रविवार रात को बाइक पर सवार होकर अपने करीब आठ वर्षीय बेटे के साथ गांव झाबुआ की ओर से बावल की तरफ आ रहे थे। बावल के समीप ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइ को टक्कर मार दी। घटना में हंसाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल के अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया तथा घायल बेटे का रेवाड़ी के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।