फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड पद पर कार्यरत 42 वर्षीय बिसम्बर की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुरक्षा गार्ड बिसम्बर कंपनी से ड्यूटी कर शुक्रवार सुबह घर लौट रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बिलाहेड़ी निवासी करीब 42 वर्षीय बिसम्बर औद्योगिक क्षेत्र बावल स्थित लुमेक्स कंपनी में बतौर सुरक्षागार्ड तैनात था। शुक्रवार सुबह वह कंपनी से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। आईएमटी एरिया में ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें